फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीता हरण से व्याकुल हुए राम-लक्ष्मण

सीता हरण से व्याकुल हुए राम-लक्ष्मण

Tue, 13 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीता हरण से व्याकुल हुए राम-लक्ष्मण
कौलापुर। श्री हरसू ब्रह्म बाबा रामलीला समिति की ओर से छतमी गांव में चल रही रामलीला में रविवार की रात राम वन गमन, नककटैया, खरदूषण वध, सीता हरण और लंका पर चढ़ाई का मंचन किया गया। कैकेयी के दो वचनों को पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम अनुज लक्ष्मण और भार्या सीता के साथ वन गमन को चल देते हैं। इससे अयोध्या में मायूसी छा गई। राजा दशरथ और प्रजा ने रोकना चाहा, लेकिन प्रभु राम ने वचन निभाने के लिए किसी की नहीं सुनी। पंचवटी में आने के बाद लंकापति रावण की बहन सुपर्णखा आई। परेशान करने पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट लिया। सूपर्णखा की नाक कटने के बाद राम ने खर-दूषण का वध किया। उसके बाद रावण ने छल से सीता का हरण कर लिया। सीता का हरण होने के बाद वन-वन राम और लक्ष्मण ढूढ़ते हैं। उसके बाद सुग्रीव की मदद से समुद्र पर रामसेतु बना और हनुमान जी ने सीता कापता लगया। अंगद के समझाने पर रावण नहीं माना तो राम सेना ने लंका पर आक्रमण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed