फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Volunteers celebrated Youth Day

Basti News: स्वयं सेविकाओं ने मनाया युवा दिवस

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
Volunteers celebrated Youth Day
बस्ती। महिला पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना की स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रघुवर पांडेय ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका असली नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। 25 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया। इसके बाद दुनिया में वह विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बनें। स्वयं सेविका शमीमा खातून ने कहा कि अगर व्यक्ति मन में कुछ ठान ले तो ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो सुनीता तिवारी ने स्वयं सेविकाओं का मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर निशु कुमारी, पल्लवी पाठक, अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय, अखिलेश सिंह, विजयनाथ, संगीता देवी, सावित्री निर्मला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed