{"_id":"6aad7fb977347f5dc507c814","slug":"villagers-upset-over-the-power-crisis-staged-a-sit-in-at-the-feeder-basti-news-c-207-1-bst1027-167148-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने फीडर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने फीडर पर दिया धरना
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पोखरनी में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को चौबह विद्युत फीडर पर धरना देकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाने में चार से पांच दिन का समय लग जाता है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद एक-दो दिन में ही जल जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर बदलने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। गांव में बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई। अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। जल्द ही एक और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। धरने में निखिल, अंकित शुक्ला, जय सिंह, राम आज्ञा पांडेय और राजवंत यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।