फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultimatum to close six schools

Basti News: छह विद्यालयों को बंद करने का अल्टीमेटम

Wed, 10 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to close six schools
 खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा ने क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को कराया बंद।
नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बहादुरपुर के खंड शिक्षाधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिना मान्यता के चल रहे छह विद्यालयों को बंद करने का अल्टीमेटम दिया। ब्लाक के सात विद्यालयों को बंद कराया जा चुका है। कहा कि निर्देश को नजरअंदाज किया गया तो जुर्माना एवं एफआईआर दोनों कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण की खबर मिलते ही अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्कूल संचालक ताला बंद कर फरार हो गये।
विज्ञापन

बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल ने बताया कि विकास खण्ड बहादुरपुर के ओपी मेमोरियल स्कूल उमरिया, कौशल किड्स एकडमी कुसौरा बाजार, कान्वेंट पब्लिक स्कूल ताहिरपुर कलवारी, आदर्श निकेतन स्कूल कलवारी मुस्तहकम, अमर ज्ञान पब्लिक स्कूल सपहा,आरएस पब्लिक स्कूल पिपरा गौतम व गोविंदापुर में चल रहे एक विद्यालय को बंद कराया गया। बताया कि सरस्वती शिक्षा निकेतन साइंस कॉलेज कम्हरिया को बंद करने की चेतावनी दी गई थी लेकिन उक्त विद्यालय संचालित हो रहा है। संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्यवाही के लिए बीएसए ऑफिस को आख्या प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि जिन विद्यालयों की जांच की गयी है उनमें किसी भी स्कूल के कागजात दुरूस्त नहीं मिले। बंद कराए जाने के बाद भी स्कूल खुले पाए गये तो प्रबंधक और मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed