{"_id":"6ab8233d7deea756610e58df","slug":"passengers-missed-trains-due-to-route-changes-rain-compounded-the-difficulties-basti-news-c-207-1-bst1005-167855-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मार्ग बदलने से यात्रियों की छूटी ट्रेनें, बारिश में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मार्ग बदलने से यात्रियों की छूटी ट्रेनें, बारिश में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
गौर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामीनारायण छपिया से मनकापुर जंक्शन के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शनिवार को पैसेंजर ट्रेनों समेत मनवर-संगम एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, बस्ती होकर आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। इसकी जानकारी समय से नहीं मिलने के कारण बस्ती रेलवे स्टेशन पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। मजबूरन उन्हें निजी वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ा।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। भटनी-अयोध्या मेमू पैसेंजर, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर तथा मनवर-संगम एक्सप्रेस के निरस्त होने से छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कम किराये में सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के कारण कई यात्री भीग गए और उनका सामान भीगने से खराब हो गया।
रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बस्ती की ओर आने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को गोरखपुर-गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाया। वहीं, लखनऊ की ओर से बस्ती और गोरखपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनों को बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी के रास्ते परिवर्तित कर चलाया गया। मार्ग परिवर्तन की जानकारी नहीं होने से कई यात्री बस्ती रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते रहे। बाद में ट्रेन के दूसरे रास्ते से जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से जनरल टिकट पर सफर किया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामीनारायण छपिया से मनकापुर रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
-- --
ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलीं
रेलवे प्रशासन के अनुसार बस्ती से चलने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से संचालित किया गया। रक्सौल-सत्याग्रह एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी से चलाया गया।
-- -- --
यात्री बोले-
दो माह पहले दिल्ली जाने के लिए सत्याग्रह रक्सौल एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट बुक कराया था। यात्रा के दिन स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और वह दूसरे रास्ते से जाएगी। इससे यात्रा रद्द कर टिकट वापस करना पड़ा।
-सुनीता श्रीवास्तव, यात्री, बस्ती
-- -- -- -- पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। व्यापारी और आम लोग कम किराये में बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर तक पहुंच जाते थे। ट्रेनें निरस्त होने और बारिश के कारण अब उन्हें अधिक खर्च कर निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
-आकाश कसौधन, गौर बाजार