फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu water level rose by 17 cm in 24 hours.

Basti News: 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Sun, 27 Sep 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level rose by 17 cm in 24 hours.
कटरिया-चांदपुर तटबंध के निकट बहती सरयू की धारा संवाद
बस्ती। नेपाल के बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और लगातार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 17 सेंटीमीटर बढ़ा है। बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
विज्ञापन

दुबौलिया संवाद के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 91.84 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 89 सेंटीमीटर नीचे है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के कटरिया गांव के सामने बने ठोकर नंबर एक पर नदी का दबाव फिर बढ़ गया है। बाढ़ खंड की ओर से संवेदनशील तटबंधों की निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृतिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खलवा गांव के निकट बनी बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कुदरहा क्षेत्र के मईपुर, महुआपार कला समेत नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित हैं। नदी के करीब स्थित मकानों पर कटान का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर नदी कटान करती भी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाढ़ उतरने के बाद फिर सताने लगा कटान का डर
विक्रमजोत संवाद के अनुसार, अपस्ट्रीम से अयोध्या तक सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे बाढ़ का पानी उतरने के बाद सामान्य हो रहे जनजीवन पर फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। चक्रवाती बारिश और तेज हवाओं के बीच नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीडी तटबंध के कन्हईपुर, खेमराजपुर, शंभूपुर, पूरे चेतन, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय और अर्जुनपुर समेत आसपास के गांवों में ग्रामीण कटान को लेकर सतर्क हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ खंड ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारी और कर्मचारी नदी के जलस्तर तथा तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

कोट
जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है। संवेदनशील तटबंधों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
-दिनेश कुमार, एक्सईएन, बाढ़ खंड, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed