फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Playing DJ music at high volume proves costly; FIR registered against two operators.

Basti News: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, दो संचालकों पर प्राथमिकी

Sun, 27 Sep 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Playing DJ music at high volume proves costly; FIR registered against two operators.
बस्ती। गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना दो संचालकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 सितंबर को अमहट घाट पर गणेश मूर्तियों का विसर्जन चल रहा था। इसी दौरान मूडघाट निवासी डीजे संचालक सुनील निषाद अमहट घाट के पास तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। बड़ेवन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, डाक बंगला निवासी डीजे संचालक राहुल चौहान भी रात में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हुई। अमहट घाट चौकी प्रभारी अनुपम त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed