{"_id":"69751f30ae376d9071024371","slug":"two-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-trading-basti-news-c-207-1-bst1006-151888-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेडिंग का झांसा देकर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेडिंग का झांसा देकर दो लाख ठगे
विज्ञापन
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेडिंग का झांसा देकर 2,19,787 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पाीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सोनबरसा निवासी दिनेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि नवंबर 2025 में वह फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री का एक विज्ञापन देख रहा था। इसके नीचे एक फार्म भी था। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी दी गई थी।
उसने फार्म भर दिया। 11 नवंबर 2025 को उसके पास एक युवती का फोन आया। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग की प्रक्रिया बताई और 22,187 रुपये जमा करने की बात कही। उसने एक खाते का नंबर दिया। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फोन करने वाली युवती ने कहा कि आगे की प्रक्रिया बताने के दूसरे मैनेजर फोन करेंगे।
विज्ञापन
करीब दो घंटे के बाद दूसरे मैनेजर का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपको डालर के रूप में रुपये का भुगतान होगा। लिहाजा वह झांसे में आ गया। धीरे-धीरे का उससे 2,19,787 रुपये ठग लिए गए। ये रुपये 11 नवंबर से दो दिसंबर के बीच ठगे गए। ठगी का अहसास होने पर उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विवेचक शुभनरायन दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद