फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck hits from side, two cars collide, four injured

Basti News: ट्रक ने साइड से मारी ठोकर, दो कारें टकराईं, चार घायल

Tue, 02 Jan 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck hits from side, two cars collide, four injured
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज चौराहे पर सोमवार को दोपहर ट्रक चालक की लापरवाही से दो कार टकरा गई। हादसे में होमगार्ड सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। एक वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के भीटी गांव के रहने वाले पारसनाथ पांडेय अपना इलाज कराने के लिये रिश्तेदारों के साथ पीजीआई लखनऊ जा रहे थे। कप्तानगंज चौराहे के निकट एक ट्रक ने कार को एक तरफ से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी कार में पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों कारें आपस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना में आगे की कार में बैठे रवि सारस्वत तिवारी, उनकी पत्नी अमृता तिवारी और अभिनव मिश्रा निवासी शाहपुर गोरखपुर बाल-बाल बच गये।
विज्ञापन


वहीं, पीछे की कार में सिकरीगंज के भीटी निवासी पारसनाथ पांडेय, रामडीह के सचिदानंद दुबे (45), होमगार्ड आरके त्रिपाठी (40 ) व संतकबीरनगर के बखिरा सर्वेश कुमार त्रिपाठी (35) गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने पारसनाथ पांडेय को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एयरबैग ने बचाई सबकी जान
- कप्तानगंज चौराहे पर दोनों कारों की टक्कर में एयरबैग खुलने के चलते सभी की जान बच गई। आगे कार सवार रवि सारस्वत तिवारी सहित तीन लोग सवार थे। सभी लोग सीट बेल्ट लगाये थे। इसके कारण पीछे से जबरदस्त टक्कर होने के बावजूद सभी बाल-बाल बच गए। वहीं पीछे की कार में बैठे लोगों की जान भी एयर बैग खुलने की वजह से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed