फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic became normal in the city in the afternoon

Basti News: शहर में दोपहर बाद सामान्य हो गया यातायात

Sat, 03 Aug 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic became normal in the city in the afternoon
कांवड़ यात्रा के चलते डायवर्जन होने से लोगों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा की भीड़ के चलते डायवर्ट किए गए शहर के भीतर के रास्ते शुक्रवार की दोपहर से खुल गए। किसान पीजी कॉलेज परिसर से कांवड़ियों का वाहन निकल जाने के बाद बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी हटा लिए गए। शाम चार बजे तक शहर के सभी रास्तों पर आवाजाही सामान्य हो गई।
शहर क्षेत्र में बडेबन से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बड़ेवन से टोल प्लाजा होते हुए पटेल चौक से पचपेड़िया मार्ग से भेजा जा रहा था। ब्लाॅक रोड-बड़ेवन से आने वाले छोटे वाहनों को ब्लॉक रोड से रौता की तरफ डायवर्ट किया जा रहा था। वहीं, फव्वारा तिराहा-कंपनीबाग की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था। इसके कारण दुकानों पर रोजमर्रा के सामान पहुंचने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी दीवानी कचहरी चौराहा- शास्त्री चौक की तरफ से आने वाले लोगों को हो रही थी। जबकि मालवीय तिराहा-गांधीनगर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जा रहा था। रौता चौराहा-मालवीय तिराहा से फव्वारा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को ब्लाक रोड पर डायवर्ट किया जा रहा था। कंपनीबाग से डारीडीहा की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा था। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed