{"_id":"660c62ce15348476b00379b4","slug":"tractor-broke-railway-gate-driver-in-custody-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114175-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर ने रेलवे गेट तोड़ा, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर ने रेलवे गेट तोड़ा, चालक हिरासत में
Wed, 03 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। रेलवे गेट बंद करते समय ट्रैक्टर चालक गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत ले लिया है। गेटमैन संदीप कुमार ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी को दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 3:55 बजे बभनान पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए पर बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। गोरखपुर की ओर से आ रही रनथ्रू मालगाड़ी को लाइन क्लीयर था। स्टेशन अधीक्षक ने गेटमैन को समपार फाटक बंद करने की सूचना दी। गेटमैन फाटक बंद करने लगा। इसी बीच बभनान चीनी मिल से गौरा चौकी की ओर जा ट्रैक्टर-ट्रॉली आधे गिरे गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
आनन-फानन ट्रैक्टर को बैक गियर में पीछे किया गया और स्लाइडर लगाकर गेट से आवागमन रोका गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया। रेल कर्मचारियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद गेट को ठीक किया। इस दौरान स्लाइडर लगाकर अप व डाउन ट्रेनों का संचालन किया गया। संवाद