फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three people have been named for beating up a cloth merchant.

Basti News: कपड़ा व्यापारी की पिटाई का आरोप, तीन नामजद

Fri, 28 Aug 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three people have been named for beating up a cloth merchant.
गौर। बाजार में बुधवार रात करीब आठ बजे कपड़ा खरीदने को लेकर व्यापारी की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



व्यापारी अमित कुमार गुप्ता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे कुछ लोग कपड़ा खरीदने आए। उन्हें कपड़ा पसंद आया तो पैसे मांगे गए। आरोपियों ने पैसा न देने की बात कहकर उन्हें गाली दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। बाजार से थाने पर जाते समय रास्ते में भी आरोपियों ने उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मामला शांत कराया गया था। क्षेत्र के सरनागी गांव निवासी राकेश यादव, शिवराज यादव, अभिषेक यादव व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed