फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Delhi-Mumbai Expressway Accident Truck Collision Triggers Fire Driver Burnt Alive

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-पिकअप में भिड़ंत के बाद लगी आग; चालक की जिंदा जलकर मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:28 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

झाबुआ के थांदला के समीप दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें पिकअप चालक तेरु खिमा भाबर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway Accident Truck Collision Triggers Fire Driver Burnt Alive
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग पर शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। थांदला के समीप एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भड़क उठी। हादसे में पिकअप चालक आग की चपेट में आ गया और वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिलने के कारण उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर पिकअप वाहन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पिकअप चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जब तक मदद पहुंच पाती, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संकरे पहुंच मार्ग पर लगातार बढ़ रहा हादसों का खतरा
गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाले पहुंच मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहुंच मार्ग की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों और आमने-सामने की आवाजाही के चलते आए दिन हादसे होने की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने पहुंच मार्ग की चौड़ाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में बड़े हादसे और भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग की चेतावनी: चार दिनों तक पूर्वी एमपी में होगी मूसलाधार बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा के आसार

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत पिकअप चालक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed