फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Train Food Poisoning 30 Children Fall Ill After Eating Pantry Food on Mangala Express

खंडवा: मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत, ट्रेन रोककर कराया इलाज

Sat, 29 Aug 2026 09:36 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

Mangala Express Food Poisoning: हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई। सूचना मिलने पर ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर करीब 50 मिनट रोककर सभी बच्चों की जांच और इलाज किया गया।

विज्ञापन
Khandwa Train Food Poisoning 30 Children Fall Ill After Eating Pantry Food on Mangala Express
मंगला एक्सप्रेस में स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली से केरल जा रही मंगला एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में सफर कर रहे करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला प्रशासन को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोककर सभी बच्चों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही ट्रेन नंबर 12618 मंगला एक्सप्रेस में त्रिचूर के हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी दिल्ली में शैक्षणिक भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच चलती ट्रेन में बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके बाद देखते ही देखते 30 में से 5 बच्चों की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया। रात में ट्रेन के खंडवा पहुंचते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। यहां करीब 50 मिनट तक ट्रेन को खंडवा में रोककर डॉक्टरों ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंट्री के खाने से बिगड़ी तबीयत
घटना की जानकारी देते हुए खंडवा सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि बच्चों ने दोपहर में ट्रेन की पैंट्री कार से भोजन किया था। करीब चार घंटे बाद उन्हें दिक्कत शुरू हुई। आशंका है कि उसी भोजन से हुई फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की दवाएं और ओआरएस के पैकेट दिए गए हैं। दो बार जांच के बाद सभी बच्चों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।


ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग की चेतावनी: चार दिनों तक पूर्वी एमपी में होगी मूसलाधार बारिश, आज सात जिलों में भारी वर्षा के आसार

भुसावल तक साथ गए डॉक्टर
सीएमएचओ डॉ. जुगतावत के अनुसार, बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए एहतियात के तौर पर रेलवे के डॉक्टरों की एक टीम बच्चों के साथ ट्रेन में सवार होकर भुसावल स्टेशन तक के लिए भी गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर पहुंचे एसडीएम ऋषि सिंघाई, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, सीएसपी अभिनव बारंगे, सिविल सर्जन अनिरुद्ध कौशल समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, सभी बच्चों की जांच कर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed