फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   This land of Vashistha is the one who gives knowledge to Shri Ram: Kumar Vishwas

वशिष्ठ की यह धरती श्रीराम को ज्ञान देने वाली है: कुमार विश्वास

Sun, 21 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
This land of Vashistha is the one who gives knowledge to Shri Ram: Kumar Vishwas
सांसद खेल महाकुंभ में कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते कवि डॉ. कुमार विश्वास। संवाद - फोटो : BASTI
वशिष्ठ की यह धरती श्रीराम को ज्ञान देने वाली है: कुमार विश्वास
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ का कवि सम्मेलन के साथ हुआ समापन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर रविवार की रात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि यह धरती प्रभु श्रीराम जैसा महापुरुष ने दिया। मुनि वशिष्ठ की यह धरती प्रभु श्रीराम को ज्ञान देने वाली है। दुनिया को प्रेम की भाषा सिखाने वाले श्रीराम के भाषा की महर्षि वशिष्ठ की भूमि है। उन्होंने समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे महामानव ज्ञान के प्रतिमूर्ति थे।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. कुमार विश्वास, सांसद हरीश द्विवेदी, मंडलायुक्त गोविंद एनएस राजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने खेल महाकुंभ पर अपनी बात रखी। कविता के माध्यम से सरकार के इस प्रयास को रेखांकित किया। कहा कि जिन्हें मिला नहीं माहौल वे महक रहे हैं उपवन में, मगर जंगलों में रहते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं को कहा कि सुनने की आदत डालें, क्योंकि जो सुन नहीं सके, अब उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद कवि चेतन चर्चित ने जिले की धरती को नमन करते हुए कविता पाठ कर राम पर अपनी बात रखी। कहा, त्रेता युग में ऋषि वशिष्ठ भी इस धरती पर रहते थे, दुनिया को मर्यादावान दिया है बस्ती ने, जगत पिता श्रीराम को ज्ञान मिला है यहां से, बस्ती नगरी नैनों को सुखधाम दिलाने वाली है, रामलला को बस्ती ही भगवान बनाने वाली है...।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि कमलेश शर्मा ने पुरखे हमारे हैं कबीर कौन कहेगा खींचेंगे हम बड़ी लकीर कौन कहेगा... से अपनी कविता शुरू की। उन्होंने राम के अस्तित्व को नाकारने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा, धरती और अनंत व्योम में राम बसे हैं।

स्थानिय कवियत्री शिवा त्रिपाठी ने वीणा वादिनी की आराधना करते हुए हे मा विराजो कंठ में सूचि ज्ञान का विस्तार दो से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। इसके बाद विवेकानंद मिश्र ने अपनी कविताओं को सुनाया। देर रात शुरू हुआ कवि सम्मेलन भोर तक चलता रहा। इस मौके पर नितेश शर्मा, रिंकू दूबे, राम प्रताप सिंह, जगदीश शुक्ल, आशीष शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अरविंद यादव, राकेश यादव, राहुल विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सौरभ पांडेय, विमल पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed