फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   They opened a front against the BDO and sat on a dharna by locking the gate

Basti News: बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा गेट पर ताला लगा धरने पर बैठे

Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
They opened a front against the BDO and sat on a dharna by locking the gate
रुधौली। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सोनू मिश्रा और ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि आलोक चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अग्रिम कमीशन लेने समेत कई आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। प्रधानों ने बीडीओ के विरुद्ध नारेबाजी की। वे उनके स्थानांतरण की मांग करने लगे। पीडी राजेश जायसवाल ने ग्राम प्रधानों से बातचीत कर उनका ज्ञापन लिया तथा हर संभव निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बीडीओ पर पक्के एवं नरेगा के भुगतान में अग्रिम कमीशन मांगने, प्रधानों से अभद्र भाषा में बात करने, कच्चे कार्यों की स्वीकृति के लिए अग्रिम कमीशन मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी का कहना है कि कमीशन के आरोप निराधार हैं। क्षेत्र पंचायत के कार्यों की जांच से नाराज होकर सभी ग्राम प्रधान आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अभीष पांडेय सोनू, मनोज चौधरी, अभिषेक सिंह, रफीक अहमद, शक्ति प्रताप चौधरी सहित ग्राम प्रधान चंद्रभान विश्वकर्मा, रजनीश प्रताप सिंह, शुभांगी मिश्रा, गिरीश चंद्र यादव, राकेश पांडेय, राहुल कुमार, नवल किशोर, लालचंद, परमात्मा, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed