फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft by breaking the door of a shop

Basti News: दुकान का दरवाजा तोड़कर 32 मोबाइल और नकदी चोरी

Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
theft by breaking the door of a shop
- लालगंज कस्बे के चौबाह गांधी आश्रम के पास स्थित है इलेक्ट्रानिक्स दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज, बस्ती। कस्बे के चौबाहा गांधी आश्रम के पास इलेक्ट्रानिक्स दुकान में मंगलवार रात को लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। अंदर रखे 32 मोबाइल और 25 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। बुधवार सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
लालगंज के सिसई पंडित गांव निवासी राकेश यादव की चौबाह गांधी आश्रम के पास यादव मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है। रोज की तरह मंगलवार देर शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे दुकान का शटर खोला तो पिछला दरवाजा टूटा मिला। दुकान के अंदर रखा 32 मोबाइल फोन गायब था। वहीं कैश काउंटर चेक किया तो अंदर रखा हुआ 25 हजार रुपया भी नहीं था। राकेश यादव ने चोरी की सूचना लालगंज चौकी प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने लालगंज थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना हो रही है लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त पर सवाल
पुलिस भले ही दावा कर रही हो कि रात में गश्त किया जा रहा है। पर, पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित दुकान में देर रात चोरी की घटना ने पुलिस के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। इसके कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। घटनाओं का खुलासा भी पुलिस नहीं कर रही है। स्थानीय व्यापारी दुकान की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed