{"_id":"68bde141e6f5cdf61b04fbbd","slug":"the-youth-of-bharwalia-are-filling-the-potholes-on-baghnagar-road-by-collecting-donations-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143436-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चंदा लगाकर बाघनगर मार्ग के गड्ढे भर रहे भरवलिया के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चंदा लगाकर बाघनगर मार्ग के गड्ढे भर रहे भरवलिया के युवा
Mon, 08 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाघनगर मार्ग के गड्ढे भरते भरवलिया गांव के नौजवान- संवाद
मानिक चंद। जिले के हड़िया ओवरब्रिज से बाघनगर तक की सड़क पर जानलेवा गड्ढे बनते जा रहे हैं। गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। भरवलिया गांव के युवाओं ने सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। उनका कहना है कि कोई विभाग या जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहा था और रोज हो रहे हादसे देखे नहीं गए,इसलिए वे लोग जितना संभव होगा,गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने की कोशिश करते रहेंगे।
विवेक सिंह, अमित सिंह, सूरज सिंह, विस्सू सिंह, शुभम सिंह, अंकित सिंह, करन सिंह, विनीत सिंह, आदित्य सिंह, नैतिक सिंह ने कहा कि जब सरकार व जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया तो हम लोग चंदा इकट्ठा करके मोरंग, गिट्टी व सीमेंन्ट लाकर सड़क के गड्ढों को भरने का करा रहे हैं। इन युवाओं ने बताया कि इसी गड्ढे में गिरकर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छितावार गांव की 55 वर्षीया कैलाश पति पत्नी जगदीश चौहान की मृत्यु हो गई थी। 26 अगस्त को मुजहना का एक युवक इन्हीं गड्ढों में गिरा और उसकी पांचों अंगुलियां टूट गईं। बाघनगर का एक दंपती भी गिर कर घायल चुका है। छह सितंबर को बड़ौदा यूपी बैंक का एक कर्मचारी गिर गया, जिसमें उसका पैर टूट गया।