फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The flow of literature flowed in the Kavi Sammelan and Mushaira

Basti News: कवि सम्मेलन और मुशायरे में बही साहित्य की रसधार

Wed, 02 Sep 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The flow of literature flowed in the Kavi Sammelan and Mushaira
प्रेस क्लब में कवि सम्मेलन में रचना की प्रस्तुति देतीं कवि
बस्ती। साहित्यिक संस्था अदबी संगम की ओर से उपन्यास सम्राट बाबू भगवती चरण वर्मा की जयंती पर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि कालजयी उपन्यास चित्रलेखा के रचनाकार बाबू भगवती चरण वर्मा की अनेक कृतियां आज भी साहित्य जगत में अमर हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जीवन जीने का सही मार्ग साहित्य की रोशनी से ही मिलता है। कार्यक्रम में बाबू भगवती चरण वर्मा की रचना ‘किसी तरह है वक्त काटना, आपस में है प्रेम बांटना, चीनी इतनी हुई है महंगी, त्योहारों में नमक चाटना’ को प्रस्तुत किए जाने पर श्रोताओं ने खूब सराहना की। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार बीके मिश्र ने कहा कि बाबू भगवती चरण वर्मा का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में बाराबंकी से ओपी वर्मा ‘ओमजी’, बनारस से प्रियंका अग्निहोत्री, गोंडा से ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति, गोरखपुर से सुम्बुल हाशमी, मगहर से हशमत अजीजी, मेहदावल से छेदी ‘रहबर’ समेत राजेंद्र बहादुर हंस, वरिष्ठ शायर हरीश दरवेश, विनोद उपाध्याय ‘हर्षित’, ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed