फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Supporters of potential major candidates fight

संभावित प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Supporters of potential major candidates fight
संभावित प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट
विज्ञापन

बनकटी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दावेदारों के समर्थकों के बीच बुधवार शाम महादेवा चौराहे पर जमकर मारपीट हुई। वाहनों में भी तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पाकर कई थानों से पुलिस मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की तरफ से लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
एक पक्ष की संभावित प्रत्याशी के समर्थक लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी आशुतोष पाल, दीपक पाल और विवेक पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे लोग पूर्व प्रमुख रमेश बहादुर सिंह की गाड़ी से बरात जा रहे थे। शाम छह बजे महादेवा चौराहे की एक दुकान पर चाय पीने लगे। अचानक चार पहिया वाहन में सवार छह लोग आए और उनको पीटकर घायल कर दिया। लालगंज थाने की पुलिस ने महादेवा निवासी जीतेंद्र सिंह, बबलू सिंह, रामायण सिंह, पप्पू सिंह, विकास सिंह व विशाल सिंह पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की संभावित प्रत्याशी के समर्थक महादेवा निवासी रामायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम चुनाव प्रचार से वापस होकर अपने गांव महादेवा चौराहे पर बैठे थे। तभी बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अमरडोभा निवासी रमेश बहादुर सिंह के समर्थक लालगंज थानाक्षेत्र के भरवलिया निवासी बब्बू पाल, मोनू पाल, गब्बर पाल, पीयूष पाल, आकाश पाल सहित दस अज्ञात लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लोग प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी मेवाती देवी के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने से मना करते हुए गालियां देने और पीटने लगे। आरोपितों ने उनको और छोटे भाई अभिलाष सिंह को पीटकर घायल कर दिया। सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर लालगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed