फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar cane farmers bothered

घटतौली और दलालों से किसान परेशान

Wed, 07 Feb 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Wed, 07 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
sugar cane farmers bothered
परेश्ाानी - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। गन्ना क्रय केंद्रों पर माफिया की सक्रियता किसानों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। किसानों का आरोप हैं कि कांटा बाबू और मिल कर्मियों की साठगांठ से पर्ची को तकनीकी ढंग से लटका दिया जाता है। इससे परेशान किसान औने-पौने दामों में गन्ना बेच रहे हैं। यही नहीं बभनान मिल के अधिकारी ने औचक निरीक्षण में मझौवा दूबे में 40 किलोग्राम की घटतौली भी पकड़ी थी।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत क्षेत्र के गोड़सरा, हंसराजपुर, बस्थनवा, फूलडीह, केशवपुर में घटतौली और रिजेक्ट गन्ना को सामान्य प्रजाति में दर्ज करके कांटा बाबू और दलाल मुनाफा कमाते हैं। हंसराजपुर केंद्र पर गन्ना तौलाने गये हियारूपुर निवासी अगनू यादव के 47.70 क्विंटल गन्ने में से 70 किलोग्राम की कटौती कर ली गई। एतराज किया तो बुरा-भला कहा, जिसकी शिकायत रौजा गांव के मिल सुपरवाइजर से की। गोड़सरा क्रय केंद्र पर रिजेक्ट प्रजाति के गन्ना को सामान्य प्रजाति के स्थान पर तौल करने को लेकर किसानों ने हंगामा किया और तौल रोकवा दी। बाद में सुपरवाइजर के बीच-बचाव से तौल शुरू हो सकी। 
विज्ञापन

किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह का कहना है कि विक्रमजोत के गन्ना केंद्रों पर दलालों और कांटा बाबू की मिलीभगत से किसानों की उपज पर डाका डाला जा रहा है। इसकी शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमघटिया निवासी अनुपम सिंह, बुद्धिराम, पचवस निवासी विन्देश्वरी, गोड़सरा निवासी झिनकाई सिंह ने जिलाधिकारी और रौजागांव मिल प्रशासन से शिकायत की है कि क्षेत्र में तैनात आरोपी कांटा बाबू और सुपरवाइजरों को हटाया जाए ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। 

सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मंजू सिंह के प्रतिनिधि डॉ. अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक इस तरह की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि ऐसा कहीं भी पाया गया तो संबंधित के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र के सुपरवाइजर मधुकर मिश्रा का कहना है कि विक्रमजोत और हंसराजपुर गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत मौखिक रूप से आई थी। जांच की गई है। अब कोई दिक्कत केंद्रों पर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed