फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain leads to waterlogging from cities to towns; drains overflow, disrupting movement.

Basti News: बारिश में शहर से कस्बों तक जलभराव, नालियां उफनाईं, आवागमन प्रभावित

Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rain leads to waterlogging from cities to towns; drains overflow, disrupting movement.
शहर के द​क्षिण दरवाजा-मंगल बाजार रोड पर बारिश के बाद जलभराव से आवागमन में हुई परेशानी संवाद
बस्ती। बारिश ने शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगीं तो मोहल्लों और बाजारों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर घुटने तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी के बेहतर इंतजाम के दावे किए गए थे लेकिन बारिश होते ही व्यवस्था की खामियां सामने आ गईं।
विज्ञापन

शहर के बड़ेवन, दक्षिण दरवाजा से अस्पताल रोड और अमरूद बाग में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहती रहीं। आवास विकास कॉलोनी, महरीखांवा, सिविल लाइन, तुर्कहिया, मिश्रौलिया, मुरलीजोत और नरहरिया में जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। जिला अस्पताल परिसर और महिला अस्पताल के साथ कोतवाली के सामने भी जलभराव दिखा। उधर, बस्ती-महुली मार्ग पर महादेवा, पाकरडाड़ और महसों बाजार में भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानदारों पर पड़ते रहे। गोटवा, कप्तानगंज, दुबौला चौराहा, गनेशपुर और वाल्टरगंज से भी जलभराव की शिकायतें मिलीं। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि जिन स्थानों पर जलभराव की शिकायत मिली, वहां टीम भेजकर पानी की निकासी कराई गई। हाईवे के बड़ेवन के पास जलभराव होने से सांसत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed