Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolved to incorporate the ideas of Maharshi Dayanand into one's life

Basti News: महर्षि दयानंद के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

Sat, 31 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Resolved to incorporate the ideas of Maharshi Dayanand into one's life
यज्ञ में शामिल लोग स्रोत स्वयं
बस्ती। सुर्तीहट्टा में आर्य समाज नई बाजार की ओर से शुक्रवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 143वीं पुण्यतिथि (ऋषि निर्वाण दिवस) पर यज्ञ, वेद पाठ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा कर समाज में शिक्षा, समानता और कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवयज्ञ और वेद पाठ से हुआ। हवन में लोगों ने राष्ट्र कल्याण और समाज के उत्थान की कामना के साथ आहुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रधान ओमप्रकाश आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश देकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया। जाति-पाति, छुआछूत का विरोध करने के साथ ही उन्होंने स्त्री शिक्षा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी रचना ‘सत्यार्थ प्रकाश’ आज भी समाज को सत्य और विवेक का मार्ग दिखाती है। महर्षि दयानंद के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार में अपनाने की जरूरत है। अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आदित्य नारायण गिरि, गरुण ध्वज पांडेय, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार मौर्य, अरविंद श्रीवास्तव, नीतीश कुमार, अनीशा मिश्रा, महिमा, स्वप्निल विश्वकर्मा, महक मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, अंशिका पांडेय, ज्योति सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed