फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saras Mela will provide a market for products from women's groups.

Basti News: महिला समूहों के उत्पादों को बाजार देगा सरस मेला

Sat, 31 Oct 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela will provide a market for products from women's groups.
बस्ती। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए शनिवार से मंडलीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में लगने वाले पांच दिवसीय मेले में मंडलभर के 70 महिला समूह अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे।
इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से आयोजित मेले में खानपान की वस्तुओं से लेकर घरेलू उपयोग के सामान और दिवाली से जुड़े उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ग्राहक एक ही परिसर में महिला उद्यमियों के तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद खरीद सकेंगे।
मेले में अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) कपिल ने बताया कि मंडल के 70 महिला समूह मेले में शामिल होकर अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है।
डीसी एनआरएलएम आशादेवी ने बताया कि 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक जीआईसी मैदान में मंडलीय सरस मेले का आयोजन होगा।
मेले के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिलेगा। इससे उन्हें रोजगार और आय का अवसर मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। यह पहल किसी सौगात से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed