{"_id":"6ae501c46c7e47ef1f078618","slug":"attempt-to-run-over-children-with-bike-for-asking-price-of-vegetables-basti-news-c-207-1-bst1027-170649-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सब्जी का दाम मांगने पर बच्चों को बाइक से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सब्जी का दाम मांगने पर बच्चों को बाइक से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम पड़ाव में सब्जी बिक्री का पैसा मांगने पर बच्चों पर बाइक चढ़ाने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव के संजय सोनकर ने बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। 29 सितंबर को शाम लगभग सात बजे वह अपने बच्चों पायल (12) और गोपाल (10) के साथ थे। इसी दौरान सब्जी के उधार पैसे मांगने पर दर्जीजोत निवासी सज्जन सिंह से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि सज्जन ने जान-बूझकर बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए उनके बच्चों के ऊपर कई बार गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन
उनके दाहिने पैर के पंजे, चेहरे और हाथ में चोटें आईं, जबकि बेटी पायल का दाहिना पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। बेटे गोपाल के दाहिने पैर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संवाद