फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students up to class 8 will now get a comprehensive report card.

Basti News: कक्षा आठ तक के छात्रों को मिलेगा अब समग्र रिपोर्ट कार्ड

Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students up to class 8 will now get a comprehensive report card.
- नंबरों के साथ हर माह की उपस्थिति, माता-पिता का दर्ज होगा नाम
विज्ञापन


बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को अब समग्र (होलिस्टिक) रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसमें छात्र की पढ़ाई के साथ-साथ प्रत्येक माह की उपस्थिति, उनके माता-पिता का नाम सहित उसकी सभी जानकारी उपलब्ध रहेंगी। समग्र रिपोर्ट कार्ड देखकर छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व का आकलन किया जा सकेगा। शासन के निर्देश पर जनपद में रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जनपद में 2035 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र-छात्राओं को सुदृढ़ शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का निजी विद्यालयों की तर्ज पर असेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए समग्र प्रगति पत्र (होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड) तैयार किया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र की छात्र उपस्थिति, शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक विकास की गतिविधियां अंकित रहेगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस रिपोर्ट कार्ड में शिक्षक, अभिभावक और छात्र का आकलन शामिल रहेगा। होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र का लेखा-जोखा दर्ज रहेगा। इसमें विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता का विवरण, यूनिक आईडी जैसी सभी जानकारी दर्ज रहेगी। इस शैक्षिक सत्र में इस रिपोर्ट कार्ड को छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाने की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को इस शिक्षा सत्र में समग्र रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। शासन के द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार इसे तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed