फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solve the problems of entrepreneurs immediately: DM

उद्यमियों की समस्याओं को तत्काल करें निस्तारित: डीएम

Wed, 31 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of entrepreneurs immediately: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बस्ती। ग्लोबल इंवेस्टर समिट के अंतर्गत एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। जनपद को अविलंब विभिन्न उद्योगों से गुलजार करने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन से यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह पोर्टल की समीक्षा सुनिश्चित की जाए। निवेश मित्र पोर्टल, विद्युतभार स्वीकृति के मामले, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर प्राप्त आवेदन पत्रों को लंबित न रखा जाए। ऐसे मामले तत्काल निस्तारित किए जाए। उन्होंने पशुपालन, दुग्ध, उद्यान, कृषि, गन्ना, मत्स्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की। अधिकारियों से अपेक्षा जताया कि विभागीय लक्ष्य को ससमय पूरा करें। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि 6 माह के भीतर धरातल पर 628.75 करोड़ का एमओयू साइन उद्योग चालू हालत में दिखने लगेगा। इसके माध्यम से 2631 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरिश चंद्र शुक्ल, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, यूपीसीडा के एससी पांडेय, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर एमकेश्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed