बस्ती। गौर क्षेत्र के मुसहा बेलसड़ में मंगलवार को 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जो 22 जून तक चलेगा। इस क्रम में 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बिगवावीर बाबा स्थान से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया गया।
कलश यात्रा हाथी, घोड़े और रथ से सजकर पालकी के साथ निकाली गई। रूद्र महायज्ञ श्रीश्री 1008 श्री विश्व स्वरूप ब्रह्मचारी की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। मुख्य यजमान अरुणेश मिश्र रहे। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र, राकेश सिंह, मंत्री संजय कुमार मिश्र, वंशीधर मिश्र, अंबेकेश्वर नाथ मिश्र पप्पू, अवधेश यादव, पीयूष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद