{"_id":"64c40da13075a2ed7505acb4","slug":"seminar-organized-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1990-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शैक्षिक उन्नयन पर लाइब्रेरी में हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शैक्षिक उन्नयन पर लाइब्रेरी में हुई गोष्ठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निरंतर एकाग्रता से अध्ययन सबसे आवश्यक है। इसके लिए बेहतर माहौल होना सबसे जरूरी है। जहां छात्र बिना किसी मानसिक व्यवधान के अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सके। यह कहना है बहादुरपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख व नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह का। वह गांधीनगर में बालाजी लाइब्रेरी में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अयोध्या के शास्त्री रामजीत त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा समय में प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मेघावियों को निसंकोच पूरी ऊर्जा के साथ अध्ययन में जुट जाना चाहिए।
महादेवा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र को एक ऐसा माहौल चाहिए जहां उसे अध्ययन की प्रेरणा मिलती रहे। बच्चे एक दूसरे को देखकर भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होते हैं। भाजपा नेता दिवाकर मिश्र ने कहा कि इस दिशा में वाचनालय एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। परीक्षाओं की तैयारी करा रहे विशाल सिंह, विवेक सिंह, रंजीत सिंह, विजय श्रीवास्तव, भुवनेश प्रताप सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।