{"_id":"62e03cd6f1a5a51f48362f7e","slug":"sawan-ki-shiwratri-me-goonja-har-har-mahadew-basti-news-gkp445052428","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरस पर दिनभर गूंजता रहा हर हर महादेव का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरस पर दिनभर गूंजता रहा हर हर महादेव का उद्घोष
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि पर गूंजता रहा हर हर महादेव का जयघोष
बस्ती। पवित्र सावन की शिवरात्रि (तेरस) पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष होता रहा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिर परिसरों में मेले के आयोजन भी हुए।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिड़िया बानपुर, थालेश्वर नाथ थाल्हापार, कोरऊ, देवकुंडा खोरिया, बेहिल नाथ आदि शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चक्रेश्वर नाथ, झूंगीनाथ, रमवापुर, सबई घीसा, नैकापार, गुलौरी आदि शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार महादेवा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार दुखछोर, बेलवाजोर ओझा, रजौली, नरायनपुर तिवारी, बिहरा, सोमा, बनहरा, बैहार, परिवारपुर, राजाजोत कला में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रानीगांव, अमोढ़ा, देवखर झारखंडी मंदिर, छावनी, हनुमान नगर, रिक्खीपुर आदि शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार भारी नाथ शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तिलकपुर, हरदेव नाथ शिव मंदिर, पोखरा बाजार मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिरिया ऋतुराज, कोठिला, लोढेश्वर, सल्टौआ गोपालपुर, मुगरहा, सिसवा बरूआर आदि शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।