{"_id":"5f0c9a3a8ebc3e63ab02b462","slug":"raunak-returnedagain-basti-news-gkp3580278199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लॉकडाउन के बाद सड़कों पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लॉकडाउन के बाद सड़कों पर लौटी रौनक
विज्ञापन

बस्ती। दो दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद सोमवार को सड़कों पर रौनक लौट आई। लोगबाग पहले ही तरह कामकाज में जुट गए।
सोमवार की सुबह शहर के शास्त्री चौक, कंपनीबाग, गांधीनगर, न्याय मार्ग, मालवीय रोड, रोडवेज तिराहा, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार सहित अन्य स्थानों की दुकानें खुल गईं। आम दिनों की तरह सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। इस बीच लोग दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। सरकारी दफ्तरों के बाहर कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया था। भीतर जाने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी, इसके साथ ही सैनिटाइज किया जा रहा था। कुछ इस तरह का नजरा मॉल व दुकानों पर देखने को मिला, यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। यही नहीं साउंड सिस्टम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा था।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी ने शुक्रवार की रात दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकाडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके चलते दो दिनों तक जिले में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कोई भी दुकानें नहीं खुलीं। सड़कें सूनी रहीं व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।