फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain halts volleyball action; four teams eliminated without playing quarter-finals

Basti News: बारिश ने रोकी वॉलीबाल की रफ्तार, बिना क्वार्टर फाइनल खेले चार टीमें बाहर

Sat, 31 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rain halts volleyball action; four teams eliminated without playing quarter-finals
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल डे-नाइट प्रतियोगिता पर बारिश ने पानी फेर दिया। लगातार बारिश के चलते प्रतियोगिता के तीसरे दिन एक भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। कमेटी ने लीग मैचों के प्रदर्शन और रन रेट के आधार पर शीर्ष चार टीमों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश दे दिया, जबकि शेष चार टीमों का सफर बिना क्वार्टर फाइनल खेले ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन



सेमीफाइनल में प्रयागराज, कानपुर, झांसी और आजमगढ़ की टीमें पहुंची हैं। शनिवार को पहले सेमीफाइनल में प्रयागराज और कानपुर के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में झांसी और आजमगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें खिताबी भिड़ंत करेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन




शुरुआती दो दिनों में लीग मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। तीसरे दिन दिनभर बारिश के कारण मैदान पर खेल संभव नहीं हो सका। इससे क्वार्टर फाइनल के लिए जगह बनाने वाली आठ टीमों को मुकाबले का मौका नहीं मिल पाया, ये टीमें निराश हुईं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल के लिए आठ टीमें पहुंची थीं, लेकिन रात और दिन में लगातार बारिश होने के कारण मुकाबले कराना संभव नहीं था। ऐसे में कमेटी ने लीग चरण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली चार टीमों को सेमीफाइनल में भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शनिवार को मौसम अनुकूल रहने पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। बारिश जारी रहने की स्थिति में आगे का निर्णय कमेटी लेगी। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी कर रहे हैं। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार गुप्ता, अमित बच्चन, श्रीमेश राय, अनकेश गौड़, संतोष पटेल, राम कुमार यादव, योगेश शर्मा, राजन निगम, सर्वेश कुमार और वंश गोपाल मिश्र शामिल हैं। आयोजन में कोच विकास सोनकर, दीप पटेल, अस्मिता गुप्ता, कमलेश यादव और आशुतोष पांडेय सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed