फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Problems of migrants returning to work reduced due to running of special trains

Basti News: विशेष ट्रेनें चलने से घटी काम पर लौटने वाले प्रवासियों की दिक्कत

Mon, 18 Nov 2024 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Problems of migrants returning to work reduced due to running of special trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। त्योहारों के बाद बड़े शहरों की तरफ लौटने वाले प्रवासियों के लिए रविवार से एनईआर में 39 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
इनमें से 27 ट्रेनें बस्ती समेत पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चल रही हैं, जबकि 12 विशेष ट्रेनें दूसरे जाेन की हैं, लेकिन सभी बस्ती से होकर गुजर रही हैं। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है।
छठ पूजा के बाद वापस दिल्ली-मुंबई, जम्मू आदि की तरफ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अब कम होने लगी है। रविवार को स्पेशल ट्रेनों में खास भीड़ नजर नहीं आई। सत्याग्रह और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी रुटीन जैसी भीड़ थी। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे श्याम बिहारी, राधा द्विवेदी, कृष्णा ने बताया कि उन लोगों ने काफी पहले टिकट बुक करा लिया था। हालांकि गोरखधाम एक्सप्रेस में अभी भीड़ बनी हुई है। इस ट्रेन से लोग हरियाणा जाते हैं। वहीं अंबाला और अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ है।
विज्ञापन

मुंबई वाली भीड़ भी अब कम होने लगी है। धीरे-धीरे स्टेशन पर भीड़ सामान्य होने लगी है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बढ़नी-दौराई, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, दौराई-बढ़नी, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी बस्ती से होकर गुजर रही है।अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed