फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Kovid vaccination started

कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी शुरू हुई

Sat, 24 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kovid vaccination started
कोविड टीकाकरण की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

पहले सरकारी और निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को लगेगा टीका
सीएमओ ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को दिया सूची तैयार करने का निर्देश
चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव ने डीएम को भेजा है पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना का वैक्सीन सबसे पहले सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत तकनीकी और गैरतकनीकी कर्मियों को लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से सूची तैयार करने को कहा है।
निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ शनिवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सीएमओ ने बैठक की। अस्पताल संचालकों कर्मचारियों की सूची बनाने को प्राथमिकता देने को कहा। इस संबंध में चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजा है। डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित कर्मियों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नॉन मेडिकल स्टॉफ को सूचीबद्ध किया जाना है। इस सूची में नियमित कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीवीबीएमएस पर अपडेट होगा समस्त डेटा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का भी कार्य देख रहे सीएमओ ने बताया कि संकलित की गई समस्त सूचियों को कोविड वैक्सीनेशन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (सीवीबीएमएस) पर अपडेट किया जाएगा। भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार 25 अक्टूबर तक यह सूची अपडेट कर दी जाएगी। वैक्सीन उपलब्ध हो जाने पर सूची के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के वैक्सीन स्टोर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है ताकि भंडारण की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed