फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pradhans burnt the effigy of SP General Secretary Ramgopal

Basti News: प्रधानों ने सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल का पुतला फूंका

Sun, 26 Mar 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pradhans burnt the effigy of SP General Secretary Ramgopal
गौर ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने विरोध जताते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का
गौर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व प्रधानों के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी प्रोफेसर रामगोपाल यादव की ओर से अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ लिया है। शनिवार को गौर ब्लाक परिसर में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्र व जिला मंत्री बिंदु यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने सपा महासचिव का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


गौर ब्लॉक प्रधान संघ इकाई ने आरोप लगाया है कि 23 मार्च को संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मिलकर प्रधानों की समस्याओं को अवगत कराया। सपा नेता ने प्रधानों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की। कहा कि सरकार को यह पद ही खत्म कर देना चाहिए। प्रधान राजेश मिश्र ने बताया कि सपा राष्ट्रीय महासचिव की टिप्पणी से पूरे प्रदेश का प्रधान आहत है और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर अमन शुक्ल, बिंदु यादव, जय हरगोविंद सिंह, मो. असलम आदि मौजूद रहे।

सपा राष्ट्रीय महासचिव का प्रधानों ने फूंका पुतला

फोटो-

सल्टौआ। सपा राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता राम गोपाल यादव शनिवार को प्रधानों ने पुतला जलाया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोश शुक्ल ने बताया कि राम गोपाल ने प्रधानों पर अमर्यादित टिप्पणी की है। जिससे सभी प्रधान नाराज चल रहे हैं। उन्हें सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानों ने बीडीओ सुशील कुमार पांडेय को ज्ञापन भी दिया। मौके पर राजमणि, विश्वजीत, राम बहोर, शिवानंद, रमेश चद्रं, दिनेश दुबे, राम सुभग सिंह, राम सहाय, अवधेश मिश्र, अब्दुल जब्बार, चद्रंभान, अली हुसैन, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed