{"_id":"6526f58eecf78922cf00a464","slug":"players-will-be-tested-from-14th-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5600-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिनी ओलंपिक के लिए 14 से होगा खिलाड़ियों का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिनी ओलंपिक के लिए 14 से होगा खिलाड़ियों का ट्रायल
Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम और गोटवा के कोइलपुरा में होगा ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बालिका यूथ मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्तूबर से वाराणसी में किया जा रहा है। इसमें बस्ती मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी।
ओलंपिक एसोसिएशन के बस्ती क्षेत्र के मंडलीय सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वालीबॉल, ताइक्वांडो, थ्रो बॉल, नेटबॉल, खो-खो व कबड्डी की प्रतियोगिता होगी। टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 14 अक्तूबर को अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में होगा।
खो-खो व कबड्डी टीम के चयन के लिए 15 अक्तूबर को गोटवा के फुलवास सिंह रॉयल साइंस एकेडमी कोइलपुर में ट्रायल लिया जाएगा। यह प्रतियोगिता ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित की जा रही है।