{"_id":"6373d499e9cbeb0b556ed3bc","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-woman-s-purse-basti-news-gkp4575184155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पर्स से एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पर्स से एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
महिला के पर्स से एक लाख रुपये चोरी
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर क्षेत्र में खरीदारी करने आई महिला के पर्स से एक लाख रुपये चोरी हो गए। महिला व उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांधीनगर चौकी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के डमरुआ की रहने वाली एकता श्रीवास्तव पत्नी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सोमवार को गांधीनगर बाजार आईं थीं। धीरेंद्र कुमार ने तहरीर में लिखा है कि पहले पत्नी बहू-बेटी वस्त्र भंडार पर गईं और थोड़ी देर में वहां से निकल आईं। उसके बाद हनुमानगढ़ी के पास स्थित रूपम ड्रेसेज पर बेटी का कपड़ा खरीदने गईं थीं। खरीदारी के बाद जब वह भुगतान करने के लिए पर्स खोलीं तो उसमें से एक लाख रुपये नहीं थे। पर्स फटा मिला।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पति धीरेंद्र को दी। परिजनों ने दुकानदार से बात की और सीसी फुटेज खंगालने के लिए कहा। तब बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा खराब है। चौकी प्रभारी गांधीनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।