फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One Kawariya Died and other injured

बाइक चला रहे कावड़िये की मौत, दूसरा घायल

Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
One Kawariya Died and other injured
बाइक चला रहे कांवड़िया को आई झपकी, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया कस्बे के पास रेलिंग की ग्रिल से टकराने के बाद बाइक सवार कांवड़िया की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी कांवड़िया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक संभवतऱ् बाइक चालक को झपकी आ गई, जिसकी वजह से दुर्घटना हो गई। घायल कांवड़िया को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हर्रैया में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल बाजार निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ दीपू (24) और बृज किशोर गुप्ता (26) अयोध्या से जल भरकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आए थे। मंगलवार सुबह सवा छह बजे जल चढ़ाकर दोनों अयोध्या में अपने घर लौट रहे थे। उस वक्त बाइक प्रदीप कुमार गुप्ता चला रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े नौ बजे वे दोनों बाइक से जब हर्रैया कस्बे में पहुंचे तो प्रदीप को झपकी आने से अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन की रेलिंग से टकरा गई। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्रदीप कुमार उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया तथा बृज किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके साथ दूसरी बाइक पर चल रहे दूसरे साथी भी मौके पर पहुंच गए। साथियों की सूचना देने के बाद अयोध्या से परिवार के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बाइक रेलिंग से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। माना जा रहा है कि बाइक चालक को झपकी आने की वजह से बाइक रेलिंग से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed