फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Omkar will represent the country in Geneva

Basti News: जिनेवा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ओंकार

Sat, 04 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Omkar will represent the country in Geneva
ओंकार नाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। बनकटी क्षेत्र के खोरिया बाजार निवासी आइईएस अधिकारी ओंकार नाथ यादव जिनेवा में जुड़े हो रहे अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आइटीयू) के सम्मेलन में में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसमें हिस्सा लेने भारत से दो लोगों को भेजा गया है। वह जिनेवा में भविष्य के उपग्रह सेवाओं को गढ़ने के लिए भारत की तरफ विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उपग्रह सेवाओं के विस्तार और भविष्य पर चर्चा होगी। इसमें भारत की भूमिका और उपलब्धियों को भी विश्व मंच पर उनके द्वारा रेखांकित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओंकार 2009 बैच के आइईएस अधिकारी हैं और वह संचार मंत्रालय में उप सचिव स्तर के पद पर कार्यरत होकर मीडिया और जनसंपर्क का काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिनेवा सम्मेलन में विश्व के 193 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। ओंकार ने खोरिया से ही प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किया है। बताया कि उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर से प्राप्त किया है।
विज्ञापन


------

लिम्का बुक में दर्ज करा चुके हैं नाम

- ओंकार को बेहतर सेवा के लिए केंद्र सरकार से तमाम पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। लोक प्रशासन में उत्कृष्ट एवं अभूतपूर्व कार्य एवं योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए 2013-14 में नामित भी किए जा चुके हैं। उपग्रह मॉनिटरिंग के लिए डिश ऐंटीन विकसित करने के लिए इनका नाम राष्ट्रीय रिकार्ड के रूप में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed