फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now without Aadhaar no work will be done in RTO

Basti News: अब आधार के बिना आरटीओ में नहीं होगा कोई काम

Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now without Aadhaar no work will be done in RTO
बस्ती। जालसाजी व धोखाधड़ी से बचाव के लिए अब आरटीओ दफ्तर में सभी कार्यों के लिए आधार कार्ड व उस पर दर्ज मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए सभी जिलों के एआरटीओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पहली जून से परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ दफ्तर में सभी कार्यों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आधार कार्ड व उस पर दर्ज मोबाइल नंबर का चालू रहना जरूरी है ताकि दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए सीधे वाहन स्वामी अथवा आवेदक के संज्ञान में सभी कार्य आसानी से आ सके। ---
विज्ञापन

नहीं हो सकेंगे यह कार्य
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार डीएल व आरसी के लिए तो पहले से ही आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन कुछ कार्यो के लिए बिना आधार व मोबाइल के भी कार्य चल जाता था लेकिन गड़बड़ी की शिकायत पर अब वाहनों का फाइनेंस कराना, वाहनों का लोन उतारना, वाहन का स्वामित्व परिवर्तन, पंजीयन प्रमाणपत्र की द्वितीय प्रति लेना, नया पंजीयन व अन्य कोई भी कार्य बिना आधार कार्ड व उस पर लिंक मोबाइल नंबर के नहीं हो सकेंगे। यहां तक कि वाहनों के परमिट व फिटनेस भी नहीं हो सकेंगे। इसके लिए सभी आवेदकों को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा और जब मोबाइल पर ओटीपी जाएगा और उसी ओटीपी के जरिए पोर्टल पर सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उसी अनुसार निर्धारित शुल्क जमा होंगे और आवेदन पर आगे की प्रक्रिया चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed