{"_id":"5b54c9e14f1c1b07788b56ca","slug":"new-plan-for-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकेगा शहर, पालिका की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकेगा शहर, पालिका की योजना तैयार
basti
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगी लाइटद्घ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कमर कस चुका है। डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर पालिका परिषद व्यवस्थागत ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन में जुटा है। शहर की स्वच्छता और सुंदरता का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिल्टी को भी पालिका प्रशासन मदद से निर्धारित करेगा। शहर के चौक-चौराहों के अलावा गलियों में चमचमाती सड़कें होंगी। दुधिया रोशनी से अंधेरे को भगाया जाएगा। स्वच्छता के लिए आम नागरिकों को भी जिम्मेदार बनाया जाएगा।
अब तक सफाई और व्यवस्थागत कार्यों के लिए केवल आम जन नगर पालिका को ही जिम्मेदार करार देते रहे हैं, मगर इस जिम्मेदारी को नागरिक किस हद तक निभाते हैं। इसके लिए प्रशासनिक पहल पर स्वच्छता और सुंदरता के लिए किए गए प्रयासों में नागरिकों की भूमिका को भी रेखांकित कर उनका सहयोग लिया जाएगा। महानगरों की तर्ज पर पालिका ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व सराफा व व्यवसायी संगठनों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी देगी। इन्हें अपने लाभांश के न्यूनतम अंश खर्च कर चौराहे के सुंदरीकरण का जिम्मा दिया जाएगा। शहर के चौराहों पर यातायात को सुसज्जित करने के लिए जहां सिग्नल सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, सुचारु संचालन यातायात व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदारों के हवाले किया जाएगा। प्रशासनिक तंत्र इसकी निगरानी करेगा। व्यवस्था संचालन के लिए नागरिक भी सहयोगी की भूमिका में नजर आएंगे। शहरी अतिक्रमण को हटाने के लिए डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर व्यवसायियों से मदद लेगी। इसके लिए 30 जुलाई तक व्यवसायी संगठन खुद अतिक्रमण करने वालों पर दबाव बनाकर उन्हें व्यवस्था का सहयोग करने को कहेंगे। पालिका का मास्टर प्लान शहर की सड़कों, नालों और नालियों को व्यवस्थित करने के अलावा निजी व सामुदायिक शौचालय का निर्माण है। इसके लिए पालिका अपने संसाधनों का भरपूर उपयोग करेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है। ऐसे में अब नागरिकों व व्यावसायिक संगठनों के सहयोग से यहां कार्य होगा। कहा कि चौराहों के सुंदरीकरण के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व अन्य बड़े औद्योगिक इकाइयों से सहयोग लिया जाएगा।
दूधिया रोशनी से चमकेगा शहर
स्ट्रीट लाइट की रोशनी जल्द ही शहर के सभी मार्गों व गलियों में दूधिया रोशनी बिखेरेगी। क्योंकि गांधीनगर क्षेत्र में चार लाइट सज गई है तो मालवीय मार्ग के डिवाइडरों पर इसे सजाया जा रहा है, मगर शहर की पुरानी बस्ती व पांडेय बाजार सहित पालिका क्षेत्र के गलियों व मोहल्लों में खंभों पर दूधिया रोशनी की चमक लाने के लिए पालिका ने दो हजार लाइट का प्रस्ताव भेजा है।