{"_id":"6543fc115e9445faef0f9575","slug":"new-in-charges-posted-in-31-police-posts-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6548-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 31 पुलिस चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 31 पुलिस चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती
Fri, 03 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
पहले ही इन पुलिस चौकियों के प्रभारी का हो चुका था तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की अधिकतर पुलिस चौकियों पर बृहस्पतिवार देर रात नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इन सभी चौकियों के प्रभारियों का पहले ही तबादला किया जा चुका था। त्योहार की वजह से रिलीव नहीं किए गए थे।
पुलिस मीडिया सेल से जारी सूची के अनुसार प्रभारी चौकी सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर पर तैनात एसआई उमेश चंद्र वर्मा को शहर के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी, दुबौलिया में तैनात राम आधार चौहान को अस्पताल चौकी, कोतवाली में तैनात मुन्नालाल मौर्य को जेल गेट चौकी और हर्रैया में तैनात राम मणि उपाध्याय को बड़ेवन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार रुधौली थाने में तैनात रामानंद सिंह को रोडवेज चौकी, पुरानी बस्ती से संबद्ध कमलेश कुमार गौड़ को गांधीनगर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुरानी बस्ती थाने के राहुल गुप्ता को इसी थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी का प्रभारी, राजेश तिवारी को प्लास्टिक कंपलेक्स चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वाल्टरगंज थाने के द्वारिका प्रसाद चौधरी को इसी थाने के गनेशपुर चौकी का और संजय कुमार पासी को मनौरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रुधौली थाने पर तैनात संदीप यादव को बिशनपुरवा चौकी, पुलिस लाइन से अजय सिंह को सोनहा थाने के असनहरा चौकी का प्रभारी, मुंडेरवा थाने के दिलीप सिंह को खजौला चौकी प्रभारी और सुरेश कुमार को मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी बनाया गया है। लालगंज थाने पर तैनात सुदीप यादव को उसी थाने के कुदरहा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि कोतवाली में तैनात शैलेंद्र नाथ पांडे को थाना लालगंज के महसों चौकी का प्रभारी, राम भवन प्रजापति को लालगंज चौकी का प्रभारी, महसों चौकी प्रभारी रहे संतोष दुबे को रखैना चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में मुंडेरवा में तैनात अवनीश सिंह को लालगंज थाने के महादेवा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि पैकोलिया थाने के पंकज त्यागी को कप्तानगंज थाने के महाराजगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइंस से राजेंद्र प्रसाद यादव को नगर थाने के करहली चौकी, छावनी थाने के किनोना चौकी के प्रभारी रामपाल चौरसिया को फुटहिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में दुबौलिया थाने पर तैनात प्यारेलाल को इसी थाने के देईडीहा चौकी, राधा रमन यादव को उमरिया चौकी, परशुरामपुर थाने के सर्वेश कुमार को घघौआ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि छावनी थाने के अवध राज को पैकोलिया थाने के मूसहा चौकी का प्रभारी, पुरानी बस्ती थाने पर तैनात एसआई विजय यादव को पैकोलिया थाने के हसीनाबाद चौकी का प्रभारी, छावनी थाने पर तैनात रितेश सिंह को अमोढ़ा चौकी, श्याम सुंदर को केनौना चौकी, गौर थाने के सचिंद्र को टिनिच चौकी प्रभारी, परशुरामपुर थाने के मुनींद्र कुमार त्रिपाठी को सिकंदरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में कप्तानगंज थाने के लालचंद यादव को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन में तैनात संजू यादव को एएचटीयू और पूनम मौर्या को रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी थाना हरैया में तैनात किया गया है।