फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Negligence in SIR, action being taken in a hurry

Basti News: एसआईआर में लापरवाही...धड़ाधड़ हो रही कार्रवाई

Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR, action being taken in a hurry
बस्ती। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में लापरवाही अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। तय समय में प्रपत्र नहीं भरा पाने के आरोप में सात खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) समेत कई बीएलओ को 24 घंटे में प्रगति न लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे एसआईआर से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि एसआईआर के प्रति शासन गंभीर है। शासन स्तर से इसकी रोजाना समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में लापरवाह अधिकारियों और बीएलओ पर कार्रवाई की जा रही है।खंड शिक्षाधिकारी कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह और खंड शिक्षाधिकारी विजयानंद दुबौलिया, खंड शिक्षाधिकारी अनिल मिश्रा सल्टौआ गोपालपुर, खंड शिक्षाधिकारी रामनगर बड़कऊ वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी नगर क्षेत्र, खंड शिक्षाधिकारी अरुण कुमार यादव बनकटी, खंड विकास अधिकारी भवनी प्रसाद शुक्ता बनकटी और प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रसाद यादव कुदरहा चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर कहा गया है कि 24 घंटे के भीतर आवंटित बूथों पर प्रति दिन 10 प्रतिशत की प्रगति नहीं पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हर्रैया के एसआईआर के सुपरवाइजर इंद्र नरायन को भी हिदायत दी गई। हर्रैया के ही प्राथमिक विद्यालय इटई खजुरी के बीएसओ अमरनाथ वर्मा की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। इनके क्षेत्र में कुल मतदाता 989 हैं। इनमें 14 प्रपत्रज ही डिजिटाइज्ड हो पाया है यानी प्रगति 1.42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ आदित्य कुमार अनुदेशक, सूर्य प्रकाश, मिथिलेश, नंदकेशोर व रंजना देवी शिक्षामित्र, सरस्वती देवी आशा बहू का भी काम सुस्त चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed