{"_id":"652cd6da488a602106028a8e","slug":"laborer-injured-in-road-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5769-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में मजदूर घायल
Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के झलियहवा के पास सड़क हादसे में मजदूर घायल हो गया। एनएचएआई की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की हालत में सुधार न होने के कारण डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा झलियहवा गांव निवासी सोमई (47 वर्ष) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार सुबह 9:30 बजे वह गांव के सामने पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की टीम परिवार के लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गई। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हर्रैया थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संंवाद