{"_id":"6821090e5cccfe064406b7b4","slug":"jan-arogya-mela-the-number-of-patients-suffering-from-fever-vomiting-diarrhea-and-stomach-ache-increased-basti-news-c-207-1-kld1003-136381-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की तादाद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की तादाद बढ़ी
Mon, 12 May 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रोंं में किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की और दवाएं दीं। चिकित्सकों ने बताया कि बुखार, उल्टी दस्त और पेट दर्द के अधिक मरीज आए। कलवारी संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में 22 मरीजों का इलाज किया गया। डा. मनोज कुमार ने बताया कि मेला में कुल 22 मरीज आए। उनमें से बुखार, उल्टी दस्त, पेटदर्द और त्वचा की समस्या को लेकर अधिक मरीज पहुंचे। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट एके दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, वार्ड ब्वाय दीपचंद आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सीएचसी पर मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इस बार खेती किसानी के कारण 15 मरीज ही पहुंचे। पकडी चंदा पीएचसी पर 22 मरीज ही पहुंचे। मेले में न कोई विशेषज्ञ डाक्टर और न ही कोई जांच की व्यवस्था दिखी। इस मौके पर गुलाब, रीना, विनोद आदि मौजूद रहे।
भानपुर संवाद के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व क्षेत्र के तीन पीएचसी में आयोजित मेले में 144 मरीजो ने पंजीकरण कराकर परामर्श व निशुल्क दवायें प्राप्त की। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि मेले में अधिकतर मरीज पेट दर्द, बुखार, दस्त व खुजली की समस्या से पीडि़त पहुंचे।
मेले के दौरान सीएचसी में 40, पीएचसी करमहिया में 29, परसा कुतुब में 38 व सगरा में 37 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श और दवाएं दी।
विज्ञापन
हरैया संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के तीन केंद्रों पर कुल 71 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श दिया। मेले में अधिकांश मरीज पेट दर्द, बीपी और मधुमेह से पीड़ित पहुंचे।
काशीपुर पीएचसी प्रभारी डाॅ. अभय सिंह ने बताया कि कुल 17 मरीजों का उपचार किया गया। इंदौली पीएचसी पर पहुंचे 33 मरीजों का उपचार डाॅ. उमेश चतुर्वेदी ने किया। रोगियों को निशुल्क दवा के साथ गर्मी में लू से बचाव के लिए संतुलित खानपान व तरल खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा रवि वर्मा ने बीस मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
इनमें मलेरिया के दो, एच बी एक, शुगर के चार मरीज शामिल रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह, स्टॉफ नर्स राजेंद्र प्रसाद, लैब सहायक शहजादा परवेज आदि मौजूद रहे।