फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In the review of expenditure relative to the budget, the officials gave the account

Basti News: बजट के सापेक्ष व्यय की समीक्षा में अधिकारियों ने दिया हिसाब

Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
In the review of expenditure relative to the budget, the officials gave the account
बस्ती। यूपी विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता वित्तीय विलंब समिति के अध्यक्ष डॉ. रतनपाल सिंह ने की। बैठक में बस्ती और संतकबीरनगर मंडल में स्वीकृत बजट के सापेक्ष व्यय की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विभागवार अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपी। विभागवार बजट आवंटन एवं व्यय की स्थिति की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। किसी-किसी में बजट खर्च कम पाया गया, जिसमें शत-प्रतिशत व्यय 31 मार्च से पहले करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों की ओर से दिसंबर 2025 तक स्वीकृति बजट के सापेक्ष व्यय धनराशि व विभागवार संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने समिति को अवगत कराया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कितनी धनराशि आवंटित की गई, उसके सापेक्ष कितना व्यय किया गया तथा किन-किन कार्यों को धरातल पर पूर्ण कराया गया, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष डाॅ. रतनपाल सिंह, समिति के सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, हरि प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव एवं समिति अधिकारी सर्वेश चंद्र गुप्ता, निजी सचिव सभापति मनोज कुमार, समीक्षा अधिकारी अभय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed