फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   holi begins

होलिका दहन के साथ होली का आगाज

Wed, 23 Mar 2016 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
holi begins
तुरकहिया मोहल्ले मे होली खेलते बच्चे।
बस्ती। बुधवार तड़के होलिका दहन के साथ ही होली त्योहार का आगाज हो गया। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, परंपरागत तरीके और हर्षोल्लास के साथ बृहस्पतिवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन, बच्चे बुधवार सुबह से ही होली की मस्ती में आ गए हैं। गांव की गलियों और और शहर की सड़कों पर आ जा रहे लोगों को अपनी पिचकारी से निशाना बनाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। 
विज्ञापन


होली का त्योहार मनाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। गांव और शहर में बसंत पंचमी के दिन से ही होलिका बना दी गई थी। लोगों ने घूम-घूमकर खर-पतवार एकत्र किया। इसे होलिका के पास रखा गया। कुछ जगहों पर बुधवार की तड़के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर दिया गया जबकि तमाम जगहों पर बुुधवार की रात में ही होलिका जला दी गई। होलिका के पास लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने फाग गीत गाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका में आग लगाई गई।
विज्ञापन


होलिका से आग लेकर होली के दिन घरों में आग जलाने की परंपरा है।
रंगों का पर्व होली गुरुवार को परपंरागत तरीके से मनाई जाएगी। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली वसंत ऋतु का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। हुड़दंग व मस्ती में लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली के पर्व को सतरंगी भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें संगीत के साथ उल्लास और उमंग भी समाहित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली को लेकर देर शाम तक लोग तैयारी में जुटे रहे। बाजार में कपड़े, मिठाइयों की दुकानों के साथ रंग-पिचकारी की दुकानों पर भीड़ नजर आई। गुझिया से लेकर कई प्रकार की मिठाइयों और नमकीन लेने के लिए खूब भीड़ रही। नगर पालिका की ओर से होली को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। वार्डो में सफाई कर्मी कूड़ा कचरा साफ करते रहे।


चौकन्ना रहेगी पुलिस फोर्स
एसपी कृपाशंकर सिंह ने होली के पर्व पर शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। शहर में कोतवाली और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही दो प्लाटून पीएसी, 13 उपनिरीक्षक, 19 हेड कांस्टेबल, 81 कांस्टेबल के साथ ट्रैफिक सिपाही, होमगार्ड आदि लगाए गए है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि वे स्वयं हर पल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। शहर में सुरक्षा की  कमान सीओ सिटी पंकज कुुमार सिंह देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed