फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Head constable who went to Ghazipur on election duty dies

Basti News: चुनाव ड्यूटी में गाजीपुर गए हेड कांस्टेबल की मौत

Sat, 01 Jun 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Head constable who went to Ghazipur on election duty dies
अचानक तबीयत खराब होने के बाद ले जाए गए थे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गाजीपुर जनपद में चुनाव ड्यूटी पर गए हेड कांस्टेबल रमेश प्रसाद की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना के भेंउसा गांव निवासी रमेश प्रसाद एक मार्च 1993 को आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में बस्ती पुलिस लाइंस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनाती थी। 27 मई को गाजीपुर लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

वह चुनावी ड्यूटी करने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के करमपुर स्टेडियम में पहुंचे थे। जहां बुधवार शाम पांच बजे के करीब शौचालय में बेहोश होकर गिर गए। खानपुर थाने के सिपाही सूरज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गया। जहां से सदर अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल गाजीपुर से बीएचयू हास्पिटल बनारस भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed