फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gods showered flowers on the birth of Lord Shriram

Basti News: प्रभु श्रीराम के जन्म पर देवताओं ने की पुष्प वर्षा

Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gods showered flowers on the birth of Lord Shriram
  मखौड़ाधाम में कथा सुनाते कथा व्यास पवन कुमार दास शास्त्री।
परशुरामपुर। चर-अचर सभी में रमण करने की जिनमें शक्ति है वह भगवान श्रीराम ही हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के जन्म पर अचर भी सचर की तरह हर्षित हुए। देवताओं ने स्तुति और पुष्पों की वर्षा की।
विज्ञापन

यह उद्गार महंत पवन कुमार दास शास्त्री ने व्यक्त किया। वह बुधवार को मखौड़ा धाम में चल रही श्रीराम महायज्ञ कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान करा रहे थे। मखौड़ा धाम के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जगत के स्वामी हैं। हनुमान जी महाराज भगवान श्रीराम के सबसे प्रिय सेवक हैं। जो भक्त हनुमान जी की सेवा करते हैं, उस सेवा से श्रीराम जी अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सूर्य नारायण दास वैदिक के अलावा अयोध्या के संत रामशरण रामायणी, राम शंकर दास रामायणी, महंत रामदास, सनकादिक आश्रम के मुनेश्वर दास, राम रतन दास, विष्णु देवाचार्य, उपेंद्र पांडेय, राजाराम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed