फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl killed in truck collision, brother injured

Basti News: ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, भाई घायल

Sun, 31 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in truck collision, brother injured
हर्रैया, (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या हाईवे पर शनिवार की शाम पांच बजे घघौवा पुलिस चौकी के निकट केशवपुर गांव के पास बाइक सवार भाई-बहन अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद बहन की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी चंद्रभान सिंह के पुत्र 17 वर्षीय अभिषेक सिंह और पुत्री 25 वर्षीय लक्ष्मी मोटरसाइकिल से अयोध्या खरीददारी करने जा रहे थे। जैसे ही वह घघौवा चौकी के निकट केशवपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे की तरफ से एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। बताया जा रहा बाइक ट्रक में फंसने के बाद कुछ दूर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर पीछे बैठी लक्ष्मी सड़क पर गिर कर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्व मोहन राय ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने टक्कर, चार घायल, दो की हालत गंभीर : महराजगंज संवाद के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज चौकी अंतर्गत ककुआरावत गांव के सामने शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महराजगंज निवासी विजय अग्रहरी 40 वर्ष शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेहताब 19 वर्ष, मोहम्मद शहनवाज 15 वर्ष और मोहम्मद सुहैल 15 वर्ष स्कूटी से कप्तानगंज से महराजगंज होते हुए ओझागंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकचंद संवाद के अनुसार, वाल्टरगंज क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के केऊवां जप्ती गांव के पास शनिवार शाम एक बाइक व कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed